Tuesday, July 1, 2025

वीरेंद्र सचदेवा ने यमुना में लगाई डुबकी,आतिशी और अरविंद केजरीवाल को दी यमुना में आने की चुनौती

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

दिल्ली में यमुना नदी में प्रदूषण कोलेकर चल रही राजनीति में भाजपा और सत्तारूढ़ आम आमदी पार्टी के बीच बहस भी जारी है. इस बीच, दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताने के लिए यमुना किनारे डुबकी लगाई . वीरेंद्र सचदेवा ने भी आप के नेताओं, मुख्यमंत्री आतिशी और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को यमुना नदी के किनारे स्थिति की जांच करने की चुनौती दी.

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि शीश महल में रहने वाले लोगों को रेड कार्पेट की आदत हो गई है क्योंकि वे शाही हैं. उन्होंने कहा दो कुर्सियों परंपरा आतिशी ने ही शुरू की थी, इसलिए अगर वे आते हैं तो उन्हें दो कुर्सियाँ चाहिए. अरविंद केजरीवाल आएंगे तो हमें खुशी होगी. हालाँकि वे जमानत पर हैं, लेकिन वे CM थे. यमुना की सफाई के लिए उन्हें केंद्र सरकार द्वारा दिए गए 8,500 करोड़ रुपये का हिसाब देना चाहिए. अगर वे आते हैं तो हम कुछ और समय तक इंतज़ार करेंगे.

https://x.com/Virend_Sachdeva/status/1849345157994315872?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1849345157994315872%7Ctwgr%5Eda3848da3b8fe11d6794418c0211efc8a0d7eb88%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Flalluram.com%2Fvirender-sachdeva-took-a-dip-in-yamuna-challenged-atishi-and-arvind-kejriwal-to-come-to-yamuna%2F

भाजपा ने अरविंद केजरीवाल और आतिशी को आईटीओ छठघाट पर बुला लिया था, जहां उन्होंने यमुना की दुर्दशा को देखने के लिए कहा था. सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने यमुना को साफ करने के नाम पर दिल्ली की जनता को धोखा दिया है और वह 2025 चुनाव से पहले यमुना में डुबकी लगाने का अपना वादा भी नहीं पूरा किया.

सचदेवा ने कहा, ‘पिछले 8 सालों में केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार को यमुना की सफाई के लिए 8500 करोड़ रुपए दिए थे. वह पैसे कहां गए? वह पैसे अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार में हजम कर गए. टॉयलेट सीट भी आप गायब कर देते हैं, तो कैसे यमुना जी को छोड़ेंगे? पैसे की भूख और सत्ता की भूख ने आम आदमी पार्टी को निरंकुश और संवेदनहीन बना दिया. दिल्ली बद से बदतर होती जा रही है, उन्हें दिल्लीवासियों की परवाह नहीं है. मैं 2021 का वह वीडियो याद दिलाना चाहता हूँ जिसमें वे घोषणा कर रहे थे कि हम यमुना को साफ करेंगे, कोई ब्लेम गेम नहीं खेलेंगे, यमुना में डुबकी लगाएंगे और यदि यमुना साफ नहीं होती तो हमें वोट मत देना.

भाजपा केजरीवाल को उनके पुराने वीडियो दिखाकर घेर रहीहै, जो 2020 और 2021 के विधानसभा चुनावों से हैं, जब दिल्ली के मुख्यमंत्री रहते हुए अरविंद केजरीवाल ने वादा किया था कि यमुना को 2025 तक पूरी तरह से साफ करेंगे और अगले विधानसभा चुनाव से पहले एक डुबकी लगाकर दिखाएंगे. अब भाजपा उन्हें यह वादा याद दिला रही .

Latest News

*मंत्रिपरिषद का बड़ा निर्णय नक्सली हिंसा में शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को अब अन्य विभागों में भी अनुकम्पा नियुक्ति का विकल्प*

रायपुर।राज्य शासन द्वारा नक्सली हिंसा में शहीद हुए पुलिस सेवकों के परिजनों के हित में एक महत्वपूर्ण और मानवीय...

More Articles Like This