समधी मिलन के दौरान हुई हिंसक झड़प, दूल्हे के पिता समेत 10 हुए घायल

Must Read

Violent clash during Samadhi Milan, 10 injured including groom’s father

जमुई में गुरुवार रात समधी मिलन के दौरान बाराती और लड़की पक्ष आपस में भिड़ गए। इस हिंसक झड़प में दूल्हे के पिता समेत 10 लोग घायल हो गए। समधी मिलन के दौरान दूल्हे के पिता को गोद में नहीं उठा पाने के कारण ये विवाद हुआ। घटना के बाद सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल दो की हालत गंभीर बताई जा रही। हालांकि दूल्हा और दुल्हन की शादी करा दी गई और फिलहाल लड़का ससुराल में ही है।

दरअसल, अमरथ गांव निवासी महेश चौधरी का इकलौते बेटे शंभू चौधरी की शादी नवादा जिले के धमोल गांव निवासी गोरेलाल चौधरी की बेटी के साथ तय हुई थी। गुरुवार को बारात देर रात धामोल गांव पहुंची थी। जहां शादी की सभी रस्म करते हुए जब बाराती दुल्हन के घर के समीप पहुंचे और समधी मिलन रस्म की अदायगी हो रही थी। तभी लड़की वाले दूल्हे के पिता को गोद में नहीं उठा पाए। जिससे नाराज होकर बारातियों ने लाठी-डंडे चलाना शुरू कर दिया।

देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में मारपीट करने लगे, जिसमें दूल्हे के पिता महेश चौधरी, ललित कुमार सहित 10 लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर होने पर दूल्हे के पिता सहित एक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य लोगों को पास के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। सभी लोग शराब के नशे में थे। विरोध करने पर सभी लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जिसमें 10 लोग घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायल को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल लाया गया है।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This