रायपुर/कोरबा। जनसंपर्क और पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विभूतियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) रायपुर चैप्टर द्वारा आज सोमवार, 21 अप्रैल को राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शाम 6 बजे से रायपुर स्थित एनआईटी कैंपस के गोल्डन टावर में आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सकारात्मक उपयोग और जनसंपर्क की भूमिका” विषय पर एक विशेष संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी, जिसमें एनआईटी रायपुर के कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रोफेसर डॉ. दिलीप सिंह सिसोदिया मुख्य वक्ता होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरुण सखा श्रीवास्तव होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सुश्री शुचि मिश्रा (BALCO कंपनी संवाद प्रमुख – पीआर एवं कम्युनिकेशन) मौजूद रहेंगी
