Vijay Hazare Trophy : शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह से सजेगा पंजाब का स्क्वाड

Must Read

नई दिल्ली। पंजाब ने सोमवार को आगामी विजय हजारे ट्रॉफी के लिए अपनी 18 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को शामिल किया गया है, जिससे पंजाब की टीम को मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

पंजाब क्रिकेट संघ की ओर से जारी स्क्वाड के अनुसार, टीम संतुलित नजर आ रही है, जिसमें अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा प्रतिभाओं को भी मौका दिया गया है। शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा से बल्लेबाजी क्रम को मजबूती मिलने की उम्मीद है, जबकि अर्शदीप सिंह गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे।

पंजाब अपना पहला मुकाबला 24 दिसंबर को जयपुर में महाराष्ट्र के खिलाफ खेलेगा। टूर्नामेंट को लेकर टीम प्रबंधन और खिलाड़ी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

    Latest News

    रियासत कालीन जोड़ा होलिका दहन परंपरानुसार सोमवार 02 मार्च को हुआ संपन्न।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव हुए सामिल, और प्रदेश के जनता को दिये...

    जगदलपुर शहर के हृदय स्थल सीरासार चौक, मावली मंदिर के सामने रियासत कालीन जोड़ा होलिका दहन प्रति वर्ष की...

    More Articles Like This