बाल विवाह के खिलाफ जोरदार एक्शन, पुजारी और काजी समेत 2044 लोग हुए गिरफ्तार

Must Read

बाल विवाह के खिलाफ जोरदार एक्शन, पुजारी और काजी समेत 2044 लोग हुए गिरफ्तार

असम में बाल विवाह के खिलाफ जोरदार अभियान चलाया जा रहा है। इसे लेकर राज्य में हड़कंप भी मचा हुआ है। पुलिस बाल विवाह कराने वालों को गिरफ्तार करने में जुटी है। यह एक्शन राज्य के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के आदेश पर हो रहा है। इस अभियान के तहत पूरे राज्य में 4074 मामले दर्ज किए गए। वहीं 57 काजी और पुजारी समेत कुल 2044 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

असम पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) जीपी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा के निर्देश पर बाल विवाह करने वाले पतियों के खिलाफ राज्यभर में अभियान चलाया गया। इन अभियानों में 2044 लोग गिरफ्तार किए गए, जबकि 4074 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। इस मामले में नवनियुक्त असम पुलिस निदेशक जीपी सिंह ने कहा कि 12-13 वर्ष की लड़कियां भी इस आंकड़े में शामिल हैं, जो समय से पहले गर्भवती होकर चिकित्सकीय परेशानी उत्पन्न करती हैं।

उन्होंने कहा कि इस पर हमने सीआईडी से भी संपर्क किया और इस तरह की होने वाली घटनाओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने और दोषियों को दंडित करने की रणनीति बनाई गई, जिसके तहत राज्यभर में हमने पिछले दो दिनों में बाल विवाह के खिलाफ 4074 मामले दर्ज किए। दर्ज मामलों के आधार पर हमने गिरफ्तारी शुरू कर दी, जिसके तहत अबतक 2044 लोगों को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी और इन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This