Saturday, January 17, 2026

Viduthalai 2 OTT Release: चुपके से ओटीटी पर आ गई Vijay Sethupathi की ये क्राइम थ्रिलर फिल्म, यहां हुई स्ट्रीम

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

बीते साल क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा की कई मूवीज को रिलीज किया गया था। उनमें से एक तमिल मूवी सुपरस्टार विजय सेतुपति  की शामिल रही, जिसका नाम विदुथलाई पार्ट 2 था। सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक दक्षिण सिनेमा के फेमस निर्देशक वेत्रिमारण की इस फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करके दिखाया। अब विदुथलाई 2 को ऑलाइन रिलीज कर दिया गया है, जिसके बाद फैंस के चेहरे खिले हुए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि ओटीटी पर ये मूवी किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हुई है।

महाराज जैसी शानदार फिल्म देने के बाद विजय सेतुपति 2023 में आई अपनी फिल्म विदुथलाई के सीक्वल को लेकर आए। फैंस को उनकी इस फिल्म की पार्ट 2 काफी पसंद आया और पॉलिटिकल क्राइम थ्रिलर के तौर पर विदुथलाई ने कामयाबी हासिल की। क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से इस फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला, जो इसकी सफलता का कारण बना। अब मेकर्स की तरफ से इस तमिल फिल्म को ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है। मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर इसे ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है। 19 जनवरी यानी आज से फिल्म प्राइम वीडियो पर रिलीज कर दी गई है। ऐसे में अगर आपने अभी तक विजय की विदुथलाई 2 को नहीं देखा है तो अब आपके पूरा मौका है।

लेकिन अगर विदुथलाई पार्ट 2 को हिंदी में देखने के लिए उत्साहित हैं तो आपको झटका लग सकता है, क्योंकि निर्माताओं ने फिलहाल इसे तमिल भाषा में ही ऑनलाइन रिलीज किया है। इससे पहले फिल्म का पहला पार्ट भी प्राइम वीडियो पर मौजूद है। विदुथलाई पार्ट 2 को 20 दिसंबर 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया था। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत भी मिली थी, जिसके दम पर ये फिल्म नाना पाटेकर की वनवास को टक्कर देने में सफल रही थी। हालांकि, बाद में इस मूवी के कलेक्शन ग्राफ में अचानक से गिरावट आई। इसके बावजूद विदुथलाई 2 ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन करके दिखाया।

Latest News

Dhanush : वेलेंटाइन डे पर धनुष की दूसरी शादी? सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

Dhanush : पिछले कुछ दिनों से साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार धनुष (Dhanush) और बॉलीवुड-साउथ की चर्चित अभिनेत्री मृणाल...

More Articles Like This