रिश्वत लेने का वीडियो वायरल, 40 पुलिसकर्मियों का तबादला

Must Read

Video of taking bribe goes viral, 40 policemen transferred

ठाणे | महाराष्ट्र के ठाणे में कुछ पुलिसकर्मियों के भारी वाहन चालकों से रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने 40 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों का एकसाथ तबादला कर दिया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि ये सभी पुलिसकर्मी मुंब्रा मंडल से हैं। इनमें वरिष्ठ निरीक्षक सुरेश खेडेकर, दो सहायक उप निरीक्षकों के अलावा सिपाही शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस उपायुक्त (यातायात) विजयकुमार राठौड़ ने शनिवार को तबादले का आदेश जारी किया था। इन पुलिसकर्मियों को अब नियंत्रण कक्ष भेज दिया गया है। एजेंसी

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This