यूट्यूबर ज्योति के क्लाउड में मिला सुरक्षाबलों की मूवमेंट का वीडियो, टेरर लिंक जांच में NIA की पूछताछ जारी

Must Read

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से सोमवार को NIA, जम्मू-कश्मीर पुलिस और इंटेलिजेंस टीम ने पूछताछ की। उससे आतंकी संपर्कों को लेकर सवाल-जवाब किए गए।

इस पूछताछ के दौरान उसके स्मार्टफोन और लैपटॉप की डिजिटल फोरेंसिक जांच की गई। उसके क्लाउड स्टोरेज में बीएसएफ मूवमेंट, रडार लोकेशन और हाई सिक्योरिटी जोन दिखाने वाले कई वीडियो मिले।

वहीं, उसके कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स से पता चला कि ज्योति एक अंतरराष्ट्रीय नंबर और दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के लगातार संपर्क में थी। इसके साथ ही वह भारत से ​निष्कासित पाकिस्तान उच्चायोग के कर्मी दानिश से जुड़े फेक प्रोफाइल्स के साथ चैट और ग्रुप में जुड़ी थी।

उसके वीडियो के मेटा डेटा दिखाते हैं कि कई रिकॉर्डिंग पाक की उन जगहों पर हुईं, जहां आम लोग नहीं जा सकते। ये भी पता चला कि ज्योति के जीमेल अकाउंट में पाकिस्तानी आईपी से कई बार लॉग इन हुआ।

    Latest News

    Bilaspur Youth Dubai Rescue : बिलासपुर के लिए राहत दुबई में युद्ध के बीच फंसे 3 दोस्त सुरक्षित लौटे, 9 दिन तक अटकी रही...

    Bilaspur Youth Dubai Rescue , बिलासपुर — पश्चिमी एशिया में छिड़े सैन्य संघर्ष के बीच दुबई में फंसे छत्तीसगढ़...

    More Articles Like This