Vedanta Group : वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे का निधन, उद्योग जगत में शोक

Must Read

Vedanta Group , नई दिल्ली। वेदांता ग्रुप के चेयरमैन और देश के जाने-माने उद्योगपति अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का निधन हो गया है। वह केवल 49 वर्ष के थे। इस दुखद समाचार से न सिर्फ अग्रवाल परिवार बल्कि पूरे उद्योग जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। अनिल अग्रवाल ने स्वयं सोशल मीडिया के माध्यम से इस गहरे आघात की जानकारी साझा की और इसे अपने जीवन का “सबसे अंधकारमय दिन” बताया।

Headache Reasons : दवाओं से नहीं, आदतों के सुधार से दूर होगा सिर दर्द और भारीपन

जानकारी के अनुसार, अग्निवेश अग्रवाल हाल ही में अमेरिका गए हुए थे, जहां वे स्कीइंग के दौरान एक गंभीर हादसे का शिकार हो गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए न्यूयॉर्क स्थित माउंट सिनाई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन बुधवार को अचानक उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

अनिल अग्रवाल ने अपने भावुक संदेश में लिखा कि बेटे को खोने का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे कठिन और अंधकारमय दिन है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए इस संदेश के बाद देश-विदेश से उद्योग जगत की कई नामचीन हस्तियों, राजनेताओं और शुभचिंतकों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

अग्निवेश अग्रवाल वेदांता समूह से सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे। वह वेदांता की प्रमुख कंपनी तलवंडी साबो पावर लिमिटेड (TSPL) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सदस्य थे और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों में उनकी अहम भूमिका मानी जाती थी। उन्हें एक दूरदर्शी और शांत स्वभाव का व्यक्ति माना जाता था। उनके आकस्मिक निधन से वेदांता समूह के कर्मचारियों और सहयोगियों में भी शोक का माहौल है। कंपनी की ओर से भी शोक संदेश जारी कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई है।

    Latest News

    Iran Is left Alone on The Battlefield : आखिर क्यों रूस और चीन ने फेर ली अपने ‘दोस्त’ से नजरें

    नई दिल्ली: अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ा भीषण युद्ध आज अपने छठे दिन में प्रवेश कर चुका है।...

    More Articles Like This