भारत दौरे पर पहुंचे अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन का अलग अंदाज, ऑटो की सवारी, देखे VIDEO

Must Read

US Secretary of State Antony Blinken arrives on India tour in a different style, auto ride, watch VIDEO

भारत दौरे पर पहुंचे अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन एक अलग ही अंदाज दिखा है। एंटनी ब्लिंकन भारत में ऑटो की सवारी करते दिखे हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में ब्लिंकन और उनके सहयोगी ऑटो में सफर करते दिख रहे हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने ट्विट कर लिखा है कि मुंबई, चेन्नई, कोलकता और हैदराबाद में अपने कर्मचारियों से मिलकर खुशी हुई। मैं उनकी कड़ी मेहनत और दोनों देशों के लोगों के बीच के संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता के लिए बहुत आभारी है।

जी-20 के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने भारत पहुंचे एंटनी ब्लिंकन ने बीते गुरुवार को रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी मिले थे। दोनों नेताओं ने जी-20 के मंच से अलग यह मुलाकात की। मुलाकात के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन ने कहा कि उन्होंने रूस के विदेश मंत्री से यूक्रेन के साथ युद्ध समाप्त करने और अर्थपूर्ण कूटनीति की दिशा में आगे बढ़ने के लिए कहा है। इससे एक न्यायसंगत और स्थायी शांति की स्थिति बनेगी।

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This