Monday, October 27, 2025

अंबेडकर को लेकर संसद में हंगामा

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

दिल्ली , संसद के शीतकालीन सत्र का आज बुधवार को 18वां दिन है। लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में अंबेडकर के अपमान को लेकर हंगामा हुआ। विपक्षी सांसदों ने सदन में जय भीम के नारे लगाए। जिसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

कांग्रेस और अन्य विपक्ष के सांसदों का आरोप है कि, गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहेब का अपमान किया है। एक दिन पहले मंगलवार का राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह संविधान पर चर्चा की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि, अगर वे (कांग्रेस) जितनी बार अंबेडकर का नाम लेते हैं, उतनी बार भगवान का नाम लेते तो उन्हें स्वर्ग में जगह मिलती।

गृह मंत्री के बयान के खिलाफ कांग्रेस सांसदों ने संसद के गेट पर प्रदर्शन किया। प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी इसमें शामिल हुए। उधर केंद्रीय मंत्री अुर्जन राम मेघवाल ने लोकसभा में कहा कि, कांग्रेस का अपमान करने का इतिहास रहा है, आज ये ढ़ोंग कर रहे हैं।

Latest News

डूबते सूर्य को अर्ध्य देकर छठ महापर्व मनाया गया

कार्तिक मास में मनाए जाने वाले छठ महापर्व पूजा पूरे भारत वर्ष में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है,...

More Articles Like This