सूरकांत नगर में दो मकानों में से 2 लाख रुपए नगद एवं करीब 6 से 7 ग्राम सोना अज्ञात चोर चुरा ले उड़े

Must Read

सूरकांत नगर में दो मकानों में से 2 लाख रुपए नगद एवं करीब 6 से 7 ग्राम सोना अज्ञात चोर चुरा ले उड़े

बुरहानपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में चारों के हौसले बुलंद। बता दे शाहपुर नगर के सूरकांत नगर में चोरों ने तीन मकानों के ताले तोड़े, जिसमे से 2 मकानों में से नगद 2 लाख रुपए एवम करीब 6 से 7 ग्राम सोना अज्ञात चोर चुरा ले गए। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाकर अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस सीसी टीवी के माध्यम से अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है। शाहपुर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया है की मंगलवार देर रात सुरकांत नगर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। 2 मकानों में से नगद 2 लाख रुपए एवम करीब 6 से 7 ग्राम का सोना चोरी होना बताया जा रहा है।

वही पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार ने कहा की जल्द ही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
चोरी की जो घटनाएं हो रही है वह विशेष गिरोह द्वारा किया जा रहा है जल्दी उसका पर्दावास करेंगे।

Latest News

मोदी सरकार ने MP को दिया बड़ा तोहफा: 5 नए आयुर्वेद महाविद्यालय की सौगात, 50 बिस्तर वाले 2 आयुष चिकित्सालयों को भी मिली स्वीकृति

भोपाल। राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत प्रदेश में 5 नवीन शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय और 2 नवीन 50 बिस्तरीय आयुष चिकित्सालयों...

More Articles Like This