अज्ञात व्यक्ति ने दो मजदूरों को मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

Must Read

अज्ञात व्यक्ति ने दो मजदूरों को मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

देश के राजधानी नई दिल्ली में एक बार फिर गोली चलने से दहल उठा है। अपराधियों की इतने हौसले बुलंद है कि, अब राजधानी में दिनदहाड़े दो मजदूर को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। मामला दिल्ली के वेलकम इलाके का है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि, वेलकम इलाके में सोमवार की रात प्रदीप और बबलू नाम के दो लोगों की गोली मारकर हत्या की गई। दोनों युवकों को दो-दो गोली मारी गई है।

दिल्ली पुलिस के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों मृतक बबलू और प्रदीप मजदूरी का काम करते थे।वहीं, बबलू इलाके का घोषित अपराधी था। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है, फिलहाल पुलिस के खाली हाथ हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This