मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्वेच्छानुदान के तहत उपचार हेतु मिला गणेश राजवाड़े को चार लाख रूपये का आर्थिक सहायता

Must Read

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्वेच्छानुदान के तहत उपचार हेतु मिला गणेश राजवाड़े को चार लाख रूपये का आर्थिक सहायता

कलेक्टर आरा ने पत्नी  गायत्री राजवाड़े को पति के उपचार हेतु आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदाय किया

सूरजपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्वेच्छानुदान वित्त वर्ष 2022-23 के तहत प्राप्त राशि का कलेक्टर  इफ्फत आरा ने गायत्री राजवाड़े को पति गणेश राजवाड़े के ब्रेन ऑपरेशन संबंधी उपचार में हुए व्यय की प्रतिपूर्ति हेतु चार लाख रूपये का आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदाय किया। गणेश राजवाड़े की पत्नी गायत्री राजवाड़े ने पति के ब्रेन ऑपरेशन संबंधी उपचार हेतु आर्थिक सहायता के लिए मुख्यमंत्री बघेल एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

गौरतलब है कि  गायत्री राजवाड़े पति गणेश राजवाड़े ग्राम सुंदरगंज, जिला सूरजपुर के निवासी हैं। विगत दिनों पति के ब्रेन ऑपरेशन रोग संबंधी उपचार में हुए व्यय की प्रतिपूर्ति हेतु उन्होंने आर्थिक सहायता हेतु आवेदन किया था। पत्नी गायत्री राजवाड़े ने बताया कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण पति का स्वास्थ्य उपचार कराने में परेशानी हो रहा था। कलेक्टर आरा ने मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के स्वेच्छानुदान वित्त वर्ष 2022-23 के तहत प्राप्त चार लाख रूपये पति के उपचार में हुए व्यय की प्रतिपूर्ति हेतु आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदाय किया। कलेक्टर ने अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री नंदजी पांडे उपस्थित थे।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This