Saturday, January 17, 2026

गुजरात के वलसाड में निर्माणाधीन पुल ढहा, 4 मजदूर घायल

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

वलसाड, 12 दिसंबर 2025: गुजरात के वलसाड जिले में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। कैलाश रोड पर औरंगा नदी के ऊपर बन रहे नए पुल का एक हिस्सा अचानक ढह गया, जिसमें 4 मजदूर घायल हो गए। घटना सुबह करीब 9 बजे हुई, जब साइट पर लगभग 105 मजदूर काम कर रहे थे।

0 घटना का विवरण

क्या हुआ: 45 करोड़ की लागत से बन रहे पुल के दो पिलरों के बीच गर्डर (बीम) को समतल करने के दौरान सपोर्ट स्ट्रक्चरअसंतुलित हो गया। इससे स्लैब और लोहे की रॉड्स सहित पूरा हिस्सा मलबे में बदल गया। कुछ रिपोर्ट्स में बांस के स्कैफोल्डिंग के गिरने का भी जिक्र है।

घायल मजदूर: चार मजदूरों की हालत स्थिर बताई जा रही है, जबकि एक की स्थिति गंभीर है। सभी को कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक मजदूर के मलबे में दबे होने का शक भी व्यक्त किया गया था, लेकिन सभी को बचा लिया गया।

बचाव कार्य: सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ की मदद से घायलों को मलबे से निकाला गया।

0 क्या कह रहे है अधिकारी

वलसाड एसडीएम विमल पटेल: “गर्डर डैमेज होने से पुल का हिस्सा गिरा। साइट पर 105 मजदूर थे, लेकिन कोई मौत नहीं हुई। जांच जारी है।”

जिला कलेक्टर भव्य वर्मा: “चार घायल स्थिर हैं, एक को निगरानी में रखा गया। निर्माण कार्य अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।”

पुलिस एसपी युवराजसिंह जडेजा: “गर्डर 15 दिन पहले ही लगाया गया था। सपोर्ट खिसकने से हादसा हुआ। सभी घायलों का इलाज चल रहा है।”

Latest News

Naxalite Encounter : बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 2 नक्सली ढेर

Naxalite Encounter , बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में एक बार फिर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच...

More Articles Like This