Monday, February 16, 2026

नेशनल हाइवे में पलटा अनियंत्रित टैंकर

Must Read

राजनांदगांव. नेशनल हाइवे पर ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया. जिससे भारी मात्रा में भरा हुआ ऑयल सड़कों पर बहने लगा. सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मार्ग के एक हिस्से को रोक बेरिकेट्स लगाकर रोक दिया है. घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई है.

जानकारी के मुताबिक, नागपुर से ऑयल लेकर टैंकर रायपुर की ओर जा रहा था. जिले के नेशनल हाइवे पर जिला भाजपा कार्यलय के सामने टैंकर अनियंत्रत होकर पलट गया. हादसे के बाद वाहन में भरा ऑयल तेजी से निकलकर सड़कों पर बहना शुरू हो गया. टैंकर में भरा ऑयल का इस्तमाल बिजली के ट्रांसफार्मर में होता है. मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया. ऑयल के फैलने से पुलिस ने हाइवे की एक तरफ यातायात को रोका दिया है.

    Latest News

    रायपुर में सट्टा बाज़ार का ‘क्लीन बोल्ड’ टी20 वर्ल्ड कप (IND vs PAK) से पहले सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 50 लाख कैश समेत 4...

    रायपुर, छत्तीसगढ़ | टी20 वर्ल्ड कप में आज होने वाले भारत-पाकिस्तान के हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले रायपुर पुलिस ने...

    More Articles Like This