अनियंत्रित कार हुई दुर्घटनाग्रस्त,महिला और कार चालक की हुई मौत,2 बच्चे समेत 6 लोग घायल

Must Read

अनियंत्रित कार हुई दुर्घटनाग्रस्त,महिला और कार चालक की हुई मौत,2 बच्चे समेत 6 लोग घायल

सूरजपुर। जिला मुख्यालय सूरजपुर के रिंग रोड पर बड़ा हादसा हो गया। तेज गति की कार अनियंत्रित होकर घर के बाहर खाट पर बैठी महिला को टक्कर मारते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में महिला और कार चालक की मौत हो गई।दो बच्चे समेत 6 लोग घायल हैं। इन्हें जिला अस्पताल सूरजपुर में भर्ती कराया गया है। तेज गति को दुर्घटना का कारण बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार सूरजपुर रिंग रोड स्थित परशुराम मंदिर के नजदीक मंगलवार की रात राम बाई नामक महिला गर्मी के कारण घर से बाहर खाट पर बैठी थी। दो बच्चे भी वहीं आसपास खेल रहे थे। उसी दौरान तेज गति की बेकाबू कार क्रमांक सीजी 29 एसी-9118 वहां पहुंच गई। महिला कुछ समझ पाती उसके पहले ही कार ने खाट पर बैठी महिला को टक्कर मारी और सडक़ किनारे झालानुमा घर से टकराते हुए पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राम बाई और कार चला रहे युवक की मौत हो गई। दो बच्चे व कार में सवार चार लोग घायल हो गए। लोगों द्वारा घायल दोनों बच्चों व कार के भीतर से घायलों को निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।

Latest News

छत्तीसगढ़ में 13 डिप्टी कलेक्टरों को मिली नियुक्ति, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 डिप्टी कलेक्टरों की नियुक्ति का आदेश जारी किया...

More Articles Like This