बांगो बांध के तेज बहाव में दो युवक डूबे,1 की हुई मौत ,1की बची जान

Must Read

बांगो बांध के तेज बहाव में दो युवक डूबे,1 की हुई मौत ,1की बची जान

कोरबा- गर्मी के सीजन में नदी में नहाने के लिए पहुंचे एक परिवार के पांच सदस्यों को काफी बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। हसदेव में बांगो बांध से छोड़े गये पानी के तेज बहाव में दो युवक डूृब गये। इनमें से एक को बचा लिया गया, जबकि दूसरे की मौत हो गयी। मृतक विपिन दुबे निवासी राजीवनगर का शव बरामद कर लिया गया है।

Job Alert : छत्तीसगढ़ बिजली विभाग में 156 पदों पर भर्ती.. अंतिम तारीख से पहले करें अप्लाई

कटघोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज सुबह 6 बजे के आसपास यह घटना हुई। बस स्टेण्ड के पास रहने वाले दुबे परिवार के 5 सदस्य पिकनीक और स्नान के उद्देश्य से 8 किमी दूर कोड़ाघाट गये हुए थे। इस क्षेत्र में हसदेव नदी का प्रवाह है। जानकारों का कहना है कि नदी में किसी भी वक्त जलस्तर बढ़ जाता है और इससे परेशानी हो जाती है।

Korba Job Alert: कोरबा जिले में इस विभाग में निकली नौकरी.. दशवीं-बारहवीं पास भी कर सकते है अप्लाई.. देंखे पूरी जानकारी

ग्रामीणों को इसका पता होता है, लेकिन शहरी क्षेत्र से आने वाला वर्ग इससे अनजान है। रविवार को ऐसा ही हुआ। बताया गया कि नदी में नहा रहे विपिन और उसके एक भाई अचानक छोड़े गये पानी के कारण मुसीबत में फंस गये। किसी तरह साथियों ने एक को नदी से निकाल लिया। जबकि विपिन उनके आंखों के सामने तेज बहाव में लापता हो गया। इस घटनाक्रम से हड़कम्प मंच गयी।

आनन-फानन में पुलिस और रेस्क्यू टीम को अवगत कराया गया। कुछ देर के बाद यहां बचाव कार्य शुरू हुआ। 5 घंटे से भी अधिक समय के बाद सफलता मिली लेकिन विपिन को नहीं बचाया जा सका। छुरी के नजदीक झोराघाट में उसका शव मिला है। कटघोरा पुलिस ने 174 सीआरपीसी के अंतर्गत मर्ग कायम किया है। जानकारी मिली की इस घटना में मृत युवक विपिन दुबे 23 वर्ष अपने परिवार के लिए आमदनी का माध्यम था। एक वर्ष पहले उसके पिता की मौत हो गयी थी। किसी तरह परिवार समहलने की कोशिश कर रहा था। इस बीच आज के घटनाक्रम में विपिन का जीवन समाप्त हो गया।

Latest News

नाट्य समीक्षा: “क्रॉस पर्पज” नागपुर में मन मोह लेता है

नागपुर, 21 सितंबर 2024 – कल रात शहर ने अल्बर्ट कैमस के "क्रॉस पर्पज" का एक शक्तिशाली प्रदर्शन देखा,...

More Articles Like This