जम्मू-कश्मीर को दहलाने की साजिश रच रहे दो आतंकी गिरफ्तार, गोला-बारूद समेत भारी मात्रा में हथियार भी बरामद

Must Read

जम्मू। रविवार को पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ में हथियारों के साथ दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि छापामारी के दौरान आजमाबाद के तारिक शेख और चैंबर गांव के रियाज अहमद को हिरासत में लिया गया।

उनकी निशानदेही पर दो असॉल्ट राइफलें और कुछ गोला-बारूद बरामद किया गया। पुलिस ने आजमाबाद स्थित शेख के घर पर छापा मारा और उसे उसके साथी अहमद के साथ गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों से पूछताछ के बाद, पुलिस टीम ने जलियां गांव में शेख के किराए के मकान पर छापा मारा और हथियार जब्त कर लिए।

    Latest News

    T20 World Cup 2026 : IND vs NZ T20 Final अहमदाबाद में आज महामुकाबला, क्या तीसरी बार विश्व विजेता बनेगा भारत?

    T20 World Cup 2026 , अहमदाबाद — क्रिकेट जगत की नजरें आज दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम पर...

    More Articles Like This