Two prisoners gang-raped a female prisoner in jail after giving her intoxicating cold drink.
हरियाणा के रोहतक से एक चौंकाने वाली खबर आई है। यहां जींद की जेल में बंद महिला कैदी को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर 2 कैदियों ने उसका गैंगरेप किया।
मिली जानकारी के मुताबिक, वारदात को 20 फरवरी को रोहतक PGI में एक पुलिस वैन में अंजाम दिया गया, जो अब सामने आई है। वारदात के समय पुलिसकर्मी कैदियों की वैन को खड़ा कर कुछ काम कर रहे थे। जींद पुलिस ने जीरो FIR दर्ज कर रोहतक पुलिस को भेजा है।
रिपोर्ट के मुताबिक, महिला नशीले पदार्थ की तस्करी करने के मामले में जींद जेल में सजा काट रही है। उसका रोहतक PGI में इलाज चल रहा है। 20 फरवरी को कैदियों की वैन से उसे अस्पताल ले जाया गया था। वैन में कैदी मनीष और सतीश भी उसके साथ बैठे थे।
महिला कैदी का आरोप है कि पुलिसकर्मियों के जाने के बाद दोनों ने उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसका गैंगरेप किया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है।