Friday, January 16, 2026

सेंट्रल जेल के बाहर बदमाश पर फायरिंग दो लोगों ने चलाई गोली

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर आदतन बदमाश पर सोमवार दोपहर को गोली चल गई। शेख साहिल जेल में बंद अपने भाई से मुलाकात कर बाहर आया था। इसी दौरान अज्ञात दो लोगों ने उस पर फायरिंग कर दी। उसके गर्दन पर बुलेट धंसी है। शेख साहिल को रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परिजनों ने बताया कि, आपसी रंजिश के चलते गफ्फार ने हमला करवाया है। शानू नाम के युवक ने गोली चलाई है। साहिल का भाई जेल में बंद है। पूरा परिवार आज उससे मिलने आया था। मुलाकात के बाद बाहर निकलते ही एक युवक बातचीत करने लगा। उसी दौरान दूसरे युवक ने गोली चला दी। वो करीब 9-10 लोग थे। हमला करने के बाद सभी भाग गए।

घटना के बाद एएसपी लखन पटले का कहना है कि, शाहरुख और शानू उर्फ सरफराज दोनों 307 के आरोपी हैं। संतोषी नगर निवासी साहिल कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया है। उसका भाई एनडीपीएस एक्ट में जेल में बंद है। जेल से बाहर निकलने के दौरान देसी कट्टा से उस पर फायरिंग कर दी। दो साल पुरानी रंजिश के चलते हमला किया गया है।

Latest News

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने बस्तर विकासखंड को दी 3.46 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

जगदलपुर, 15 जनवरी 2026/ नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की अविरल धारा को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्रीय विधायक और...

More Articles Like This