छत्तीसगढ़ में लू की वजह से दो लोगों की मौत

Must Read

Two people died due to heat wave in Chhattisgarh

देश के कई राज्यों में इस समय भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। वहीं इसका असर अब छत्तीसगढ़ में भी पड़ रहा है। जिसकी वजह से लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। सुबह 11 बजते ही सूरज आग उगलना शुरू कर देता है, तो वहीं दूसरी ओर गर्मी की चपेट में आने से मौत का भी मामला सामने आ रहा है। इसी बीच खबर आ रही है कि लू लगने से दो लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, घटना जांजगीर जिले का है। जहां लू की वजह से दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक ड्राइवर और हेलेपर की मौत हुई है। एक मृतक दुर्ग का निवासी था जो ड्राइवर का काम करता था। वहीं दूसर हेल्पर था जो झारखंड का रहने वाला था। आपको बता दें कि अब तक जिले में 7 लोगों की मौत हो चुकी है।

Latest News

सयुंक्त सचिव भारत सरकार एवं आकांक्षी जिला प्रभारी डॉ. शोभित जैन ने आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल का किया भ्रमण

जगदलपुर, 21 सितम्बर 2024/ भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला प्रभारी अधिकारी...

More Articles Like This