अशोका बिरयानी में काम करने वाले 2 कर्मचारियों की हुई दर्दनाक मौत,पुलिस मामले की जाँच में जुटी

Must Read

अशोका बिरयानी में काम करने वाले 2 कर्मचारियों की हुई दर्दनाक मौत,पुलिस मामले की जाँच में जुटी

रायपुर: तेलीबांधा थाना इलाके के रायपुर-महासमुंद हाइवे पर स्थित अशोका बिरयानी में बड़ा हादसा सामने आया हैं। यहाँ काम करने वाले दो कर्मचारियों की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई हैं। बताया जा रहा हैं दोनों गटर की सफाई करने भीतर दाखिल हुए थे लेकिन फिर बाहर नहीं आये। कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू करते हुए दोनों को जब बाहर निकाला गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। रेस्क्यू के बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टर्स ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

दोनों की मौत की असल वजह क्या हैं तेलीबांधा पुलिस इसकी जाँच में जुट गई हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही दोनों कर्मियों के मौत की वजहों का खुलासा हो सकेगा।

Latest News

एकता विहार दादरखुर्द के लोगों की मांग पर कैबिनेट मंत्री ने सीसी रोड़ और नाली बनवाने का दिया आश्वासन…

कोरबा :- छत्तीसगढ़ राज्य के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन से उनके निवास स्थान पर एकता विहार दादरखुर्द वार्ड क्रमांक...

More Articles Like This