टीका लगाने के बाद दो मासूम की मौत : स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, आब्जर्वेशन में रखे गए 5 बच्चे

Must Read

बिलासपुर। टीका लगाने के बाद दो मासूमों की मौत का मामला समाने आया है। घटना कोटा के पटैता कोरीपारा की है। घटना के बाद स्वास्थ्य​ विभाग में हड़कंंप मच गया और उच्च अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर हालात का जायजा लिया। 5 बच्चों को ऑब्जर्वेशन के लिए CHC में भर्ती किया गया है।

बता दें कि कोटा क्षेत्र के पटैता कोरीपारा में आंगनबाड़ी में टीका लगने से डेढ माह और दो दिन के दो मासूम बच्चों की तबीयत बिगड़ गई और फिर उनकी जान चली गई। वहीं गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में सात बच्चों को टीका लगाया गया था। 5 बच्चों को ऑब्जर्वेशन के लिए CHC में भर्ती किया गया है।

बीएमओ निखलेश गुप्ता ने कहा कि इन मासूमों को बीसीजी और पेंटा वन का टीका लगा था। मौत का सही कारण जांच के बाद ही सामने आएगा। वहीं पांच मासूमों को ऑब्जर्वेशन के लिए सीएचसी कोटा में भर्ती किया गया है। जिन्हें स्वस्थ बताया जा रहा है।

Latest News

छत्तीसगढ़ में 13 डिप्टी कलेक्टरों को मिली नियुक्ति, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 डिप्टी कलेक्टरों की नियुक्ति का आदेश जारी किया...

More Articles Like This