पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप, दो सगे भाइयों पर गंभीर आरोप

Must Read

सूरजपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस विभाग में पदस्थ दो सगे भाइयों पर नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2025 में सिलफिली बटालियन भर्ती के दौरान ग्राम प्रेमनगर स्थित एसडीओपी कार्यालय में मुंशी के पद पर पदस्थ परशुराम पैकरा एवं उनके सगे भाई परमेश्वर पैकरा (आरक्षक, सिलफिली बटालियन) ने ग्राम मोहनपुर, तहसील रामानुजनगर निवासी अमर सिंह (उम्र 27 वर्ष) से नौकरी लगवाने का झांसा देकर कुल ₹3,50,000 (₹3,40,000 नगद एवं ₹10,000 ऑनलाइन) वसूल किए।
पीड़ित अमर सिंह का आरोप है कि न तो उसे नौकरी दिलाई गई और न ही अब तक उसकी रकम वापस की गई है। उल्टा, जब भी वह पैसे की मांग करता है, उसे झूठे केस में फंसाने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जाती है।
इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और छवि पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खाकी वर्दी में रहते हुए इस तरह के आरोप बेहद चिंताजनक माने जा रहे हैं।
📌 शिकायत दर्ज:
पीड़ित द्वारा इस मामले की लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक, सूरजपुर को सौंप दी गई है।
📌 अब आगे क्या?
मामले के उजागर होने के बाद अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि पुलिस प्रशासन इस पर क्या संज्ञान लेता है और आरोपितों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

    Latest News

    Kapil Dev ने की जसप्रीत बुमराह की तारीफ, बोले- ‘मुझे गलत साबित किया’

    नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान Kapil Dev ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की...

    More Articles Like This