दंतैल हाथी ने ली बुजुर्ग महिला की जान, 60 वर्षीय महिला को पहले पटका फिर कुचला

Must Read

दंतैल हाथी ने ली बुजुर्ग महिला की जान, 60 वर्षीय महिला को पहले पटका फिर कुचला

छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में आए दिन कभी भालू तो कभी दंतैल हाथी जैसे जानवरों का आतंक छाया हुआ है। ये जानवर आम जनता के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। इनके आंतक का कहर ऐसा है जहां लोगों को अपनी जान तक गवांनी पड़ रही है। ताजा मामला बालोद का है, जहां एक दंतैल हाथी ने 60 वर्षीय महिला की जान ले ली।

दरअसल, जानकारी के अनुसार जिले में एक दंतैल हाथी का आतंक जारी है। दंतैल हाथी ने एक 60 वर्षीय महिला को मौत के घाट उतार दिया है। मंगलवार आज सुबह करीब 5 बजे गांव के तालाब किनारे शौच करने गई महिला को दंतैल हाथी ने सूंड से उठाकर फेंका और पैरों से भी कुचला। महिला का नाम गीता बाई ठाकुर बताया जा रहा है। ये पूरी घटना डौंडी वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुंजकन्हार की है। मृतिका के पति का नाम अरुण कुमार है और कुंजकन्हार उसका मायका है, हालांकि ससुराल कांकेर जिले का ग्राम पोड है।

Latest News

बांकीमोंगरा नगर पालिका के सेटअप और विकास कार्यों के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात

नवनिर्मित बांकीमोंगरा नगर पालिका के विकास कार्यों को लेकर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में बांकीमोंगरा नगर पालिका...

More Articles Like This