Sunday, June 15, 2025

पुणे में दर्दनाक हादसा: इंद्रायणी नदी पर पुल गिरा, 6 की मौत, 38 लापता

Must Read

पुणे/मावल। महाराष्ट्र के पुणे जिले के मावल तहसील स्थित कुंडमाला गांव के पास रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे बड़ा हादसा हो गया। इंद्रायणी नदी पर बना एक पुल अचानक ढह गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय पुल पर दर्जनों लोग मौजूद थे, जो नदी के तेज बहाव को देखने के लिए खड़े थे।

 अब तक की स्थिति:

  • 38 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

  • 6 लोगों की मौत की पुष्टि विधायक सुनील शेलके ने की है। मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं।

  • वहीं, CM देवेंद्र फडणवीस और पुणे जोन 2 के DCP ने 2 मौतों की आधिकारिक पुष्टि की है।

  • अब तक 6 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है।

 राहत एवं बचाव कार्य जारी:

NDRF और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचकर लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं। स्थानीय पुलिस और प्रशासन भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। नदी का बहाव तेज होने से राहत कार्यों में कठिनाई आ रही है।

 हादसे का कारण:

जानकारी के मुताबिक, भारी बारिश के कारण नदी में जलस्तर अचानक बढ़ गया। लोग इसे देखने के लिए पुल पर खड़े थे, तभी अचानक पुल भरभराकर गिर गया।

Latest News

राज कुमार चंद्रा बने छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश सह समन्वयक, संगठन विस्तार में मिला अहम दायित्व

रायपुर, 15 जून 2025। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सोशल मीडिया विंग ने संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम...

More Articles Like This