Friday, August 1, 2025

देवघर में दर्दनाक हादसा : कांवड़ियों से भरी बस की ट्रक से टक्कर, 18 श्रद्धालुओं की मौत, 20 से अधिक घायल

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

देवघर, झारखंड | 29 जुलाई 2025 झारखंड के देवघर जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया जंगल के पास कांवड़ियों से भरी एक बस और गैस सिलेंडर से लदा ट्रक आमने-सामने टकरा गए। इस भयावह हादसे में 18 कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

19 साल की दिव्या देशमुख बनीं FIDE महिला वर्ल्ड कप विजेता, भारत की 88वीं ग्रैंडमास्टर भी बनीं

मौके पर पहुंची पुलिस और राहत दल ने तुरंत घायलों को बस से निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। कई की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

देवघर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह हादसा अत्यंत दुखद है और प्रशासन पूरी गंभीरता से घायलों की मदद कर रहा है। घायलों को देवघर सदर अस्पताल और कुछ को गंभीर अवस्था में रांची रेफर किया गया है।

Latest News

करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत: किसान ने फसल बचाने के लिए लगाए थे बिजली के तार

कोरबा. किसान के खेत में लगे करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से हाथी की मौत हो गई. घटना...

More Articles Like This