Sunday, October 19, 2025

डोडा बंद के दौरान दर्दनाक हादसा: जाम में फंसी एंबुलेंस, दो साल की बच्ची ने तोड़ा दम

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

डोडा। आप विधायक की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को बुलाए गए बंद ने जिले में एक मासूम की जिंदगी छीन ली। बंद के चलते लगे लंबे ट्रैफिक जाम में फंसी एंबुलेंस समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सकी, जिससे निमोनिया से पीड़ित दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।

परिजन बच्ची को जीएमसी डोडा ले जा रहे थे, लेकिन प्रदर्शन के कारण सड़क पर लगे जाम ने उनका रास्ता रोक दिया। अधिकारियों के अनुसार, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने बचाने की पूरी कोशिश की, मगर देर हो चुकी थी।

यह दर्दनाक घटना इलाके में शोक और आक्रोश का कारण बन गई है। स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि प्रदर्शन और बंद की कीमत आम लोगों को अपनी जान देकर क्यों चुकानी पड़ रही है।

Latest News

Ayodhya Maha Aarti: गिनीज रिकॉर्ड की ओर अयोध्या, सरयू तट पर हुआ ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन

Ayodhya Maha Aarti अयोध्या, 19 अक्टूबर 2025। राम नगरी अयोध्या एक बार फिर विश्व मंच पर छा गई है।...

More Articles Like This