Getting your Trinity Audio player ready...
|
जगदलपुर/बस्तर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा 2025 के अंतर्गत संपूर्ण बस्तर जिले में पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज आड़ावाल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ सिन्हा के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में लगभग 70 छात्र-छात्राएं, अध्यापकगण और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान परिवहन विभाग से क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जगदलपुर डी. सी. बंजारे एवं उनकी टीम ने छात्रों को सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण, रोकथाम एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। वहीं पुलिस विभाग से उप पुलिस अधीक्षक यातायात संतोष जैन, यातायात प्रभारी मधुसूदन नाग और एएसआई राजकुमार आडील ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की महत्ता समझाई।