Aaj ka Rashifal : आज का राशिफल, दिनांक 22-09-2023 दिन शुक्रवार

Must Read

Today’s Horoscope: Today’s Horoscope, Date 22-09-2023, Friday

आज चंद्रमा ज्येष्ठा उपरांत मूल नक्षत्र पर संचार करते हुए वृश्चिक राशि से धनु राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में आज चंद्रमा गुरु से नवम स्थान में होंगे जिससे गुरु और चंद्रमा का नवम पंचम योग बनेगा। साथ आज आयुष्मान योग का प्रभाव भी बना रहेगा जिससे आज मिथुन राशि और वृश्चिक राशि के जातकों को लाभ का मौका मिलेगा और आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।​

मेष राशि के लिए दिन का दूसरा भाग होगा लाभकारी आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। दिन का दूसरा भाग आपके लिए अधिक अनुकूल रहेगा। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहेगा लेकिन खर्च के साथ कमाई भी आपकी बनी रहेगी। बिजनस में आज दोपहर बाद तेजी की स्थिति रहेगी और कमाई से मन आनंदित होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और सहयोगियों से तालमेल बनाकर रखें विवाद होने की आशंका है। शाम को आपके घर किसी मेहमान और मित्र का आगमन हो सकता है, जिससे घर में उत्साह का माहौल बनेगा।​

वृषभ राशि वालों को अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से आपको लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा, जिससे आपको तसल्ली और मानसिक संतोष प्राप्त होगा। आज के दिन वृषभ राशि के जातकों की कला और रचनात्मक क्षमता में भी निखार आएगा। लेकिन आपको आज क्रोध पर काबू रखना चाहिए। सेहत के मामले में भी आपको अपना ध्यान रखना होगा। शाम को आप थकान और शरीर में सुस्ती महसूस कर सकते हैं।​मिथुन राशि के जातकों को पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा आज चंद्रमा का बदलाव मिथुन राशि के जातकों के लिए अनुकूल फलदायी रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में चल रही किसी परेशानी और उलझन से राहत मिल सकती है। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के प्रभाव में वृद्धि होगी, और पद प्रतिष्ठा का लाभ मिेलेगा। संतान पक्ष से आज आपको शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। संतान पक्ष की किसी सफलता से मन आनंदित होगा। आज आपको जीवनसाथी से भरपूर सहयोग और सानिध्य मिलता दिख रहा है, लेकिन आज किसी प्रियजन से आपको कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतें।

कर्क राशि के जातकों को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा कर्क राशि के सितारे बताते हैं आज का दिन नौकरी और व्यवसाय करने वाले लोगों को लाभ के नए अवसर प्रदान करेगा। आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा आज वृश्चिक राशि से धनु राशि में संचार करते हुए आपको आर्थिक लाभ प्रदान करेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को आज किसी महिला मित्र की मदद से करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आज शाम के समय आपके बच्चे के विवाह से जुड़े कुछ प्रस्ताव आ सकते हैं। छात्रों के लिए दिन कुछ मानसिक हलचल वाला रहेगा जिससे शिक्षा में परेशानी आ सकती है। आपको दुनिया भर की बातों को मन को हटाकर पढ़ाई पर मन लगाना होगा।​

सिंह राशि वाले प्रेमी संग बिताएंगे यादगार पल सिंह राशि के जातकों को आज संयमित रहकर दिन बिताना चाहिए। दिन के पहले भाग में परिवार में आपसी कहासुनी और मतभेद संभव है। लेकिन दिन का दूसरा भाग आपके लिए अनुकूल होगा आपके बीच के तनाव को कम कहेगा। आज शाम का समय आप पर प्रेमी के संग बिता सकते हैं। बिजनस में आज आपको लाभ मिलेगा आपका अटका और फंसा हुआ पैसा भी आज आपको वापस मिल सकता है। भाई बहनों से संबंध बेहतर होंगे। संतान पक्ष से आपको खुशी मिलेगी। आज शाम के समय आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है।​कन्या राशि वाले आज दुविधा में रह सकते हैं

कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज थोड़ा तनाव वाला रह सकता है। आपको आज अपने काम पर पूरा फोकस करना होगा। मन में दुविधा होने पर महत्वपूर्ण निर्णय टाल दें अथवा किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। माता पक्ष से आपको सहयोग मिलेगा। लेकिन सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन आज परेशानी वाला रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। अगर आप आज किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो किसी कारण से आपको यात्रा टालनी पड़ सकती है या यात्रा में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।​

तुला राशि वालों को आज धन लाभ मिलेगा आज का दिन तुला राशि के जातकों के धन और पराक्रम में वृद्धि करने वाला है। यदि आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से चल रहा है तो आज उसमें तुला राशि के जातकों को सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में आज आप अपनी संतान के किसी काम को लेकर असमंजस में रहेंगे, लेकिन आपका यह काम पूरा हो जाएगा। मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों को आज अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक टैरो राशिफल : बजट का रखें ख्याल वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन अपने करीबी दोस्तों से धोखा मिल सकता है। इसी के साथ धन संग्रह और बचत करने के लिए समय काफी अनुकूल नहीं है। इसलिए आज थोड़ा अपने बजट का ख्याल रखें। वरना आपकी आर्थिक स्थिति काफी ज्यादा प्रभावित हो सकती है।

धनु टैरो राशिफल : दोस्तों से रहें सावधान टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों को अपने दोस्तों से सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि इस समय में दोस्त भी दुश्मन में बदल सकता है, मानसिक द्वंद्व के कारण आपकी निर्णय क्षमता प्रभावित होगी।

मकर टैरो राशिफल: निवेश से मिलेगा लाभ मकर राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि यह समय व्यापारियों और उद्यमियों के लिए चुनौती पूर्ण रहने वाली है। व्यावसायिक विकास के लिए खर्च किया गया धन भविष्य में अच्छे परिणाम देगा। इसलिए आज आप कहीं निवेश कर सकते हैं।

कुंभ टैरो राशिफल: नई योजनाओं का शुभारंभ होगा टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कुंभ राशि के लोगों के लिए व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा, यह समय पैसे और वित्त संबंधी मामलों में अच्छा रहेगा, इस अवधि के दौरान आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं।

मीन टैरो राशिफल : नौकरीपेशा लोगों के लिए उत्तम दिन टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों को इस अवधि के दौरान आप भागीदारी और सहयोग के कार्य अच्छी तरह से करेंगे। नौकरी में किए गए कार्य फलीभूत होंगे। आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए बहुत ही उत्तम रहने वाला है।

Latest News

न्यूयॉर्क में पीएम मोदी का मेगा शो, पांच घंटे पहले से जुटने लगे लोग; 10 Points में जानिए कार्यक्रम की सभी खास बातें

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे का आज दूसरा दिन है। राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ द्विपक्षीय...

More Articles Like This