आज नजर आया चांद.. कल होगा पहला रोजा.. मुस्लिम समुदाय में खुशी का माहौल

Must Read

Today the moon was seen.. tomorrow will be the first fast..

रायपुर। रायपुर में आज चांद दिखने पर अल्लाह के इबादत के दिनों की शुरुआत कल से होगी। बैरनबाजार जामा मस्जिद के खतीबो इमाम अल्हाज हाफ़िज़ कारी डॉ. मोहम्मद इमरान अशरफी ने बताया कि रायपुर में भी चांद दिख गया है।

कल से पहला रोजा

आज से सभी मस्जिदों में तरावीह होगी एवं कल से पहला रोजा रखा जाएगा। इन पाक दिनों को अल्लाह की इबादत और आपस में भाईचारा और प्रेम से रहने की सीख मिलती है। इस त्योहार को सभी मुस्लिम बहुत ही प्यार से मनाते हैं, और अल्लाह से शांति और बरकत की दुआएं मांगते हैं। रमजान के पाक महीने में इस्लाम मजहब को मानने वाले लोग पूरे एक माह रोजा रखते हैं।

रमजान महीने में मुसलमानों को रोजा रखना अनिवार्य होता है। इस्लाम धर्म के मुताबिक रमजान के पाक दिनों में अल्लाह की इबादत करने से अल्लाह प्रसन्न होते हैं। रमजान के दिनों को अल्लाह की इबादत के साथ आपस में प्रेम और मजहब के लिए समर्पण के तौर पर भी देखा जाता है।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This