Monday, October 20, 2025

फिल्मी चमक-दमक से तंग आकर एक्ट्रेस ने छोड़ा अभिनय, हीरो की भी लगाई जमकर फटकार, कहा- ‘हर लड़की के साथ सोता…’

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

एक पुरानी कहावत है कि कमान से निकला तीर और जुबान से निकली बात कभी वापस नहीं ली जा सकती। टीवी की दुनिया में भी ऐसा ही एक विवाद सामने आया है। एक टीवी एक्ट्रेस ने फिल्मी चमक-दमक से दूर होकर आध्यात्म की राह चुन ली और अपने पुराने दिनों को लेकर एक विवादित बयान दे डाला। यह बयान पिछले एक महीने से सुर्खियों में है। एक्ट्रेस ने अपने ऑनस्क्रीन हीरो पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह “हर लड़की के साथ सोता है जिसके साथ भी सो सकता है।” इस बयान के बाद दोनों के बीच बहस सोशल मीडिया पर छा गई।

मामला करीब 10 साल पुराने टीवी सीरियल ‘बेइंतिहां’ का है, जिसमें प्रतीका राव और हर्षद अरोड़ा मुख्य भूमिका में थे। शो के खत्म होने के बाद दोनों अलग हो गए। दस साल बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने शो के कुछ क्लिप्स पोस्ट किए, जिससे प्रतीका राव नाराज हो गईं और क्लिप्स हटाने को कहा। जब यूजर ने ऐसा नहीं किया, तो प्रतीका ने कुछ गुस्से भरे मैसेज भेजे, जिनमें उन्होंने हर्षद पर ‘वूमिनाइजर’ होने का आरोप लगाया। ये मैसेज वायरल हो गए, लेकिन हर्षद ने शुरुआत में चुप्पी साधे रखी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by PREETIKA RAO (@preetika_pree)


बाद में हर्षद ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि दस साल बाद यह मामला क्यों उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके करीबी लोग जानते हैं कि वे कैसे हैं और यदि आरोप सच होते तो उनका समर्थन करते। हर्षद ने कहा कि वे अगर चाहें तो मानहानि का नोटिस दे सकते हैं, लेकिन उनके पास इतना समय नहीं है। हर्षद ने प्रतीका की ओर भी तंज कसा कि उनके पास ऐसी चीजों के लिए समय है, जबकि वे खुद व्यस्त हैं।

प्रतीका की टीम ने बताया कि यह पोस्ट उनकी टीम के एक सदस्य ने की है, न कि प्रतीका ने खुद। वे अब एक्टिंग छोड़कर आध्यात्म और अपने चैनल पर ध्यान दे रही हैं। हालांकि हर्षद को यह सफाई मान्य नहीं और उन्होंने कहा कि उनकी अनुमति के बिना कोई भी पोस्ट संभव नहीं। इस विवाद ने दोनों के बीच सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

Latest News

Zaira Wasim :जायरा वसीम ने रचाई शादी, सोशल मीडिया पर किया ऐलान

Zaira Wasim : बॉलीवुड फिल्म ‘दंगल’ से फेमस हुई एक्ट्रेस जायरा वसीम एक बार फिर चर्चा में हैं। लंबे...

More Articles Like This