Thursday, January 15, 2026

AQI-440 पार सरकारी ऑफिस की टाइमिंग बदली

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

दिल्ली, में शनिवार सुबह भी प्रदूषण बेहद खतरनाक स्तर पर रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली के 10 से ज्यादा स्टेशंस पर सुबह 7 बजे AQI 400+ दर्ज किया गया। जहांगीरपुरी में AQI सबसे ज्यादा 445 तक पहुंचा।

प्रदूषण को देखते हुए मुख्यमंत्री आतिशी ने सरकारी ऑफिसों के लिए नए समय की घोषणा की। केंद्र सरकार के दफ्तर सुबह 9 से शाम 5:30, दिल्ली सरकार के दफ्तर 10 से शाम 6:30 और MCD के दफ्तर 8:30 से शाम 5 बजे तक चलेंगे।

दिल्ली के सभी प्राइमरी (5वीं क्लास तक) स्कूलों में ऑनलाइन क्लास चलाने का ऐलान शुक्रवार को ही कर दिया गया था। अब छठी से 12वीं तक के स्कूलों के लिए मास्क अनिवार्य करने का फैसला लिया गया है।

सरकार ने लोगों से निजी वाहन न चलाने की अपील की है। इसके लिए 106 अतिरिक्त क्लस्टर बसें और मेट्रो के 60 और फेरे बढ़ाए गए हैं, ताकि लोग प्राइवेट व्हीकल का कम इस्तेमाल करें। एयर कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने NCR यानी हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से आने वाली बसों के दिल्ली आने पर भी रोक लगा दी है।

  • दिल्ली-NCR में निर्माण, खनन और तोड़फोड़ पर रोक रहेगी।
  • दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल 4 पहिया वाहन नहीं चलेंगे। उल्लंघन पर 20 हजार रुपए का फाइन लगाया गया है।
  • दिल्ली में BS-3 डीजल के इमरजेंसी व्हीकल के अलावा इस स्तर के सभी मीडियम गुड्स व्हीकल पर रोक रहेगी।
  • इसके अलावा मशीन से सड़कों की सफाई की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने और हैवी ट्रैफिक वाले रूट पर पीक आवर से पहले पानी का छिड़काव करने जैसे उपाय किए जाएंगे।
  • सभी प्रतिबंध और उपाय 15 नवंबर सुबह 8 बजे से लागू होंगे। इन्हें ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे फेज के तहत लागू किया जा रहा है।
Latest News

CG News : NH-53 पर गैस सिलेंडर ब्लास्ट से हड़कंप, चलती पिकअप बनी आग का गोला

CG News , महासमुंद | छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नेशनल हाईवे-53 पर गुरुवार को एक दर्दनाक और भयावह...

More Articles Like This