छत्तीसगढ़ में 18 लाख की 3 इनामी महिला नक्सली ढेर:कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर गोलीबारी, 72 घंटे चला ऑपरेशन, कई हथियार और विस्फोटक सामान बरामद

Must Read

छत्तीसगढ़ में नारायणपुर-कांकेर जिले की सरहद पर मुठभेड़ में पुलिस फोर्स ने 3 महिला नक्सलियों को मार गिराया। शुक्रवार की देर शाम पुलिस ने तीनों नक्सलियों की शिनाख्त कर दी है। एनकाउंटर में मारी गईं तीनों महिला माओवादी उत्तर बस्तर डिवीजन कमेटी में सक्रिय थी। जवानों के मुताबिक ये ऑपरेशन 72 घंटे तक चला।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 2 ACM और 1 PPCM कैडर की हैं। ACM पर 5-5 लाख और PPCM पर 8 लाख कुल 18 लाख रुपए का इनाम घोषित था। ये तीनों महिला नक्सली कई वारदातों में शामिल थीं।

बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कांकेर और नारायणपुर जिले की सरहद पर बड़े कैडर के माओवादियों की उपस्थिति है। सूचना के आधार पर 27 अगस्त को नारायणपुर DRG, कोंडागांव DRG, STF और BSF 135 वीं बटालियन की संयुक्त टीम को सर्चिंग के लिए भेजा गया था।

नारायणपुर DRG, कोंडागांव DRG, STF और BSF 135 वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।

वहीं 29 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे नक्सलियों के उत्तर बस्तर डिवीजन क्षेत्र में नारायणपुर-कांकेर के जंगल में माओवादियों ने फोर्स पर फायरिंग शुरू कर दी थी, जिसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला।नक्सलियों की गोलियों का जवाब दिया था। देर शाम तक रुक-रुककर गोलीबारी चलती रही।

फोर्स को भारी पड़ता देख माओवादी घने जंगल की आड़ लेकर भाग निकले। जब मुठभेड़ रुकी तो जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। मौके से 3 वर्दीधारी महिला माओवादियों का शव, हथियार समेत अन्य सामान भी बरामद किया गया। करीब 72 घंटे के ऑपरेशन के बाद जवान 30 तारीख की सुबह लौटे।

पुलिस ने तीनों महिला नक्सलियों की शिनाख्त कर दी है। इनमें एक लक्ष्मी PLGA कंपनी नंबर 5 की सदस्य है। इस पर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित था। दूसरी सविता और तीसरी शांता है। ये दोनों ACM कैडर की हैं। इन पर 5-5 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

पुलिस ने मौके से 303 रायफल 1 नग, 315 रायफल 02 नग, BGL लॉन्चर 01 नग, भरमार बंदूक 01 नग समेत भारी मात्रा में विस्फोटक सामान बरामद किए गए हैं।

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर सुरक्षाब लों ने बुधवार को मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मौके से हथियार और अन्य सामान भी बरामद हुआ है। फिलहाल इलाके में सर्चिंग जारी है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ करीब 6 घंटे तक चली है।छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शुक्रवार सुबह से चल रही मुठभेड़ खत्म हो गई है। सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है। सभी के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। मौके से BGL, बंदूक, नक्सल वर्दी, पिट्ठू, दवाइयां, और विस्फोटक मिले हैं। वहीं मुठभेड़ के दौरान STF और DRG के दो जवान भी घायल हुए हैं। इस साल जनवरी से अब तक 131 दिन में जवानों ने 103 नक्सली ढेर किए हैं।

Latest News

*कोरबा: रक्षित केंद्र पर बलवा ड्रिल का किया गया अभ्यास, पुलिस ने दिखाई तैयारियां*

कोरबा, 20 सितंबर 2024: शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आज रक्षित केंद्र, कोरबा के...

More Articles Like This