Tuesday, February 10, 2026

हाईटेंशन तार की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत एक गंभीर

Must Read

मुंगेली पथरिया जिले में आज हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं एक गंभीर रूप से झुलस गया है, जिसे बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है. यह मामला सरगांव थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, पथरिया रोड पर चार लोग लाइट झालर लगाने का काम कर रहे थे. इसके लिए लिफ्टर सीढ़ी लेकर पैदल ही जा रहे थे. बताया जा रहा है कि सरगांव अनुराज पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर हाईटेंशन लाइन गई हुई है. अचानक सीढ़ी हाईटेंशन तार से टकरा गई. इसके चलते करंट फैला और चारों उसकी चपेट में आ गए. इससे झुलसने से मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई. एक को बिलासपुर रेफर किया गया है. अभी मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच कर रही.

    Latest News

    Chhattisgarh Liquor Scam : छत्तीसगढ़ शराब घोटाला सुप्रीम कोर्ट में चैतन्य बघेल की जमानत पर सुनवाई

    Chhattisgarh Liquor Scam : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने चैतन्य बघेल की जमानत को चुनौती देने...

    More Articles Like This