झीरम घाटी हमले में शामिल तीन नक्सलियों ने पुलिस के सामने किया सरेंडर

Must Read

झीरम घाटी हमले में शामिल तीन नक्सलियों ने पुलिस के सामने किया सरेंडर

सुकमा। छत्तीगढ़ के सुकमा से बड़ी खबर सामने आई है। तीन नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि तीनों नक्सली झीरम घाटी हमले में शामिल थे। इन तीनों नक्सलियों ने सुकमा SP के सामने आत्मसमर्पण किया है। बताया जा रहा है कि 2 नक्सलियों पर 1-1 लाख का इनाम घोषित था।

साल 2013 में हुए झीरम घाटी हमले को अब एक दशक बीत गए हैं। झीरम घाटी में नक्सलियों ने 25 मई 2013 कायराना हमला किया था, इसमें नक्सलियों ने 32 लोगों की बर्बरता से हत्या कर दी थी। झीरम की घटना को 10 साल पूरे हो गए हैं, लेकिन पीड़ितों को न्याय नहीं मिल सका। इस मामले की जांच NIA कर रही थी जो अब बंद हो चुकी है।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This