This officer left government job and joined Congress, given party membership
कांकेर : चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक दल अपना कुनबा बढ़ाने में जुट गए है। खासकर भाजपा और कांग्रेस हर दिन नए लोगों को अपनी पार्टी की सदस्यता दिला रहे है। सियासत का दामन थामने वालों में हर वर्ग के लोग शामिल है। वही अब छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले कृषि विभाग में पदस्थ एक अफसर ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
जानकारी के मुताबिक़ कांकेर के कृषि विभाग में पदस्थ सरजुराम शोरी कांग्रेस में शामिल हो गए है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने उन्हें पार्टी की सदस्य्ता दिलाई है। (CG Sajuram Shori Join Congress) सोरी के प्रवेश से कांकेर इलाके में कांग्रेस के अधिक मजबूती से उभरने का दावा जा रहा है।