भाजपा के इस प्रत्याशी ने किया चुनाव लड़ने से इंकार
देश में होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची शनिवार शाम को जारी कर दी है। भाजपा की पहली सूची में 195 प्रत्याशियों का नाम है। भाजपा ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार पवन सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था। वहीं अब पवन सिंह का एक बड़ा बयान सामने आया है। पवन सिंह के इस बयान ने राजनीतिक जगत में हड़कंप मच गया है।
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार पवन सिंह ने आसनसोल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। पवन सिंह ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया कि, भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का दिल से आभार प्रकट करता हूं। पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया, लेकिन किसी कारणवश मैं आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा।” आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से टीएमसी से शत्रुघ्न सिन्हा सांसद हैं।