‘तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो चुका है’, रूस के मिसाइल अटैक के बाद यूक्रेन के पूर्व सेना प्रमुख का बड़ा बयान

Must Read

अमेरिकी ,यूक्रेन के पूर्व सैन्य कमांडर-इन-चीफ वालेरी जालुजनी ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि युद्ध में रूसी सहयोगियों का शामिल होना भी इसी बात का संकेत देता है।अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जालुजनी ने एक कार्यक्रम में कहा, ‘मुझे पूरा विश्वास है कि 2024 में हम मान सकते हैं कि तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो चुका है।’ उन्होंने रूस के सहयोगियों के युद्ध में शामिल होने को इसका बड़ा कारण बताया। जालुजनी वर्तमान में यूनाइटेड किंगडम में यूक्रेन के दूत के रूप में सेवारत हैं।

उन्होंने कहा, ‘उत्तर कोरिया के सैनिक यूक्रेन के सामने खड़े हैं। ईमानदारी से कहें तो। यूक्रेन में पहले से ही ईरानी शाहिदी बिना किसी शर्म के, बिल्कुल खुलेआम नागरिकों की हत्या कर रहे हैं।’ उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि उत्तर कोरियाई सैनिक और चीनी हथियार अब युद्ध में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।

ज़ालुज़नी ने यूक्रेन के सहयोगियों से निर्णायक कार्रवाई करने और संघर्ष को देश की सीमाओं से आगे फैलने से रोकने का आग्रह किया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, ‘इसे यहां यूक्रेन के क्षेत्र में रोकना अभी भी संभव है, लेकिन किसी कारण से, हमारे साझेदार इसे समझना नहीं चाहते हैं। यह स्पष्ट है कि यूक्रेन के पास पहले से ही बहुत सारे दुश्मन हैं।’

यूक्रेन के पूर्व सैन्य प्रमुख की चेतावनी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि उन्होंने ही शुरुआती रूसी आक्रमण से लड़ने में सफलता हासिल की थी। हालांकि इस साल की शुरुआत में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ बढ़ते तनाव के बीच उन्हें पद से हटा दिया गया था।जालुजनी का यह बयान ऐसे समय आया है, जब रूस-यूक्रेन यु्द्ध में खतरनाक तेजी देखी गई है। खासकर, अमेरिका की ओर से यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइल का उपयोग करने की इजाजत दिए जाने के बाद से। रूस ने भी जवाब में यूक्रेन पर एक नई तरह की बैलिस्टिक मिसाइल दागी, जिसे लेकर पुतिन ने दावा किया कि यह एक हाइपरसोनिक मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल थी।

    Latest News

    Chandkhuri Kaushalya Mata Temple : चंदखुरी मंदिर पहुंची श्रीराम की 51 फीट ऊंची नई प्रतिमा

    Chandkhuri Kaushalya Mata Temple , रायपुर — विश्व के एकमात्र कौशल्या माता मंदिर, चंदखुरी में भगवान श्रीराम की नई...

    More Articles Like This