Monday, March 2, 2026

बीड़ी पीते हुए सूने घर से जेवर-कैश उड़ा ले गए चोर

Must Read

दुर्ग. भिलाई के हुडको में सूने घर में लाखों की चोरी होने से इलाके में हड़कंप मच गया है. यह वारदात तड़के 4 बजे की है. जानकारी के मुताबिक हुडको निवासी प्रसाद राव के घर में दो चोरों ने घुसकर दरवाजे का लॉक उखाड़ कर लगभग 3 लाख रुपए नगदी और गहने की चोरी को अंजाम दिया है. चोरों ने घर के अंदर बीड़ी भी पिया है.

चोरी की वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. प्रसाद राव अपने परिवार के साथ हैदराबाद में थे. सुबह-सुबह दो चोर उनके घर के भीतर कुदकर घुसे और ताला तोड़कर अलमारी का लॉक तोड़कर जेवर और कैश उठा ले गए.

जब चोर घर से बाहर भाग रहे थे उस समय प्रसाद राव के पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने उसे देखा और लोगों को इकट्ठा किया. तब तक दोनों चोर वहां से फरार हो गए थे. आरोपियों को पकड़ने पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही.

    Latest News

    छत्तीसगढ़ की पौने तीन करोड़ जनता की आकांक्षाओं को पूर्ण करने का संकल्प पत्र है यह बजट – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव

    जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के राज्य बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि...

    More Articles Like This