Getting your Trinity Audio player ready...
|
जगदलपुर, 29 जुलाई 2025 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव की पहल पर शहरवासियों को जलभराव की समस्या से राहत दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य सरकार ने राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि (SDMF) से कुल ₹299.58 लाख की राशि पुलिया और चेकडैम निर्माण के लिए स्वीकृत की है। यह राशि शहर के विभिन्न इलाकों में बहुप्रतीक्षित निर्माण कार्यों के लिए स्वीकृत की गई है, जिससे वर्षों से जलभराव की समस्या से जूझ रहे नागरिकों को राहत मिलेगी।
भाजपा विधायक किरण देव ने बताया कि उन्होंने चुनाव के दौरान जनता से जो वादा किया था, उसे निभाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा समेत अन्य मंत्रियों को पत्र लिखकर शहर में जलभराव की गंभीर समस्या से अवगत कराया था। इसके बाद शासन ने आवश्यक निर्माण कार्यों के लिए यह राशि स्वीकृत की।