Naxalite attack: चुनाव के बीच जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, मुठभेड़ में 5–6 नक्सली मारे गए और कई नक्सली घायल

Must Read

चुनाव के बीच जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, मुठभेड़ में 5–6 नक्सली मारे गए और कई नक्सली घायल

सुकमा। आज यानी बस्तर संभाग में पहले चरण में 20 सीटों पर मतदान जारी है। वहीं दूसरी ओर चुनाव का बहिष्कार करने के लिए लगातार ग्रामीणों और जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे नक्सलियों ने अलग अलग क्षेत्रों पर उत्पात मचाया हैं। मतदान जारी के बीच आज सुकमा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच ताबड़तोड़ मुठभेड़ हुई है।

जानकारी के अनुसार, दोपहर 2:20 के बजे चिंतागुफा थाना क्षेत्र अंतर्गत मिनपा की ओर मतदान सुरक्षित संपन्न कराने हेतु मिनपा एवं दुलेढ के बीच एरिया डॉमिनेशन पर निकली कोबरा 206 वाहिनी एवं एसटीएफ के बल के ऊपर नक्सलियों के द्वारा अंधाधुंध फायरिंग किया गया।

बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में 5–6 नक्सली मारे गए और कई नक्सली घायल भी हुए हैं। हमले में कोबरा 206 वाहिनी के 2 जवान घायल हुए जिनकी स्थिति अभी खतरे से बाहर है साथ ही अन्य जवान सुरक्षित है। छत्तीसगढ़ स्थापना के बाद पहली बार मिनपा एवं एल्मागुंडा में मतदान कार्य संपन्न कराया गया। मिनपा में 113 एवं एल्मागुंडा में 247 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और लोकतंत्र में अपना भरोसा जताया। मतदान पश्चात मतदान दल एवं सुरक्षाबल सुरक्षित अपने कैंप वापस लौटी।

Latest News

बांकीमोंगरा नगर पालिका के सेटअप और विकास कार्यों के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात

नवनिर्मित बांकीमोंगरा नगर पालिका के विकास कार्यों को लेकर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में बांकीमोंगरा नगर पालिका...

More Articles Like This