एनीकट में युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Must Read

एनीकट  में युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा – सर्वेश्वर एनीकेट में आज सुबह एक लड़की की लाश मिली है। जिसे देखने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।लड़की नाबालिक है, हालांकि अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। मामले के पीछे हत्या है या फिर आत्महत्या, इसकी भी पतासाजी की जा रही है।

राताखार से दर्री जाने वाले मार्ग में सर्वेश्वर एनीकेट में एक युवती की लाश औंधे मुंह फंसी मिली है। युवती की उम्र लगभग 15 साल बताई जा रही है। यहां सुबह नहाने के लिए आये लोगों ने शव देखा तो इसका शोर मचा। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है मृतका की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Latest News

एकता विहार दादरखुर्द के लोगों की मांग पर कैबिनेट मंत्री ने सीसी रोड़ और नाली बनवाने का दिया आश्वासन…

कोरबा :- छत्तीसगढ़ राज्य के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन से उनके निवास स्थान पर एकता विहार दादरखुर्द वार्ड क्रमांक...

More Articles Like This