Sunday, October 19, 2025

मस्जिदों के बाहर सूअरों के कटे सिर मिलने से हड़कंप, राष्ट्रपति मैक्रों का नाम भी लिखा

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस और आसपास की नौ मस्जिदों के बाहर मंगलवार को सूअरों के कटे सिर मिलने से हड़कंप मच गया। इनमें से पांच पर फ्रेंच राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का नाम लिखा हुआ पाया गया।

अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस घटना के पीछे किसका हाथ है, लेकिन फ्रांसीसी अधिकारियों ने देश के मुस्लिम समुदाय को पूरी सुरक्षा देने का आश्वासन दिया है। फ्रांस में यूरोप की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी है, जिसकी संख्या 60 लाख से अधिक है। इस्लाम में सूअर का मांस खाना वर्जित है और हाल के दिनों में मुस्लिम विरोधी माहौल तेजी से बढ़ा है।

फ्रांस के गृह मंत्री ब्रूनो रिटेलेउ ने कहा, “मैं चाहता हूँ कि हमारे मुस्लिम देशवासी शांति से अपने धर्म का पालन करें।” इस बीच राष्ट्रपति मैक्रों ने रक्षा मंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू को प्रधानमंत्री नियुक्त किया है और उन्हें विभाजित संसद में आम सहमति बनाने और 2026 का बजट पारित कराने का चुनौतीपूर्ण कार्य सौंपा है।

Latest News

Dhanteras 2025 : उत्सव के बीच खरीदी का तांता, सोना-चांदी और कारों की बिक्री में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Dhanteras 2025 :  धनतेरस पर देशभर में खरीदी का नया रिकॉर्ड बना। इस साल लगभग 1 लाख करोड़ रुपये...

More Articles Like This