lok sabha election result 2024: काउंटिंग के बीच सपा कार्यकर्ता और भाजपा कार्यकर्ता के बीच हुई झड़प

Must Read

काउंटिंग के बीच सपा कार्यकर्ता और भाजपा कार्यकर्ता के बीच हुई झड़प

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के खत्म होने के बाद अब देशभर की निगाहें आज मंगलवार (4 जून) की काउंटिंग पर टिकी हुई है। सात चरणों के डाले गए वोटों की गिनती जारी है। राजनीतिक पार्टी में जबरदस्त रुझान देखने को मिल रहा है। आज दांव पर लगे उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला होगा। इसी बीच लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आई है कि काउंटिंग के बीच सपा कार्यकर्ता और भाजपा कार्यकर्ता के बीच झड़प हो गई।

जानकारी के मुताबिक भाजपा कार्यकर्ता और समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और फिर जमकर मारपीट होने लगी। मारपीट में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता का सर फट गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बता दें कि यूपी की राजधानी लखनऊ में रुझान आने शुरु हो गए हैं। यहां से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुरुआती रुझानों में समाजवादी पार्टी के रविदास मेहरोत्रा पर बढ़त बनाए हुए हैं।

Latest News

Anil Ambani: रिलायंस इंफ्रा में 3 हजार करोड़ रुपये की इक्विटी निवेश

. एक शेयर के एक हिस्से के लिए. यह किया जाएगा. इसमें से 1,104 करोड़ रुपये का निवेश रिलायंस...

More Articles Like This