मोमोस के कारण परिवार में कलेश, मामला जान पुलिस भी हैरान, जानें क्या है पूरा मामला

Must Read

मोमोस के कारण परिवार में कलेश, मामला जान पुलिस भी हैरान, जानें क्या है पूरा मामला

आगरा: पति-पत्नी के बीच झगड़े की खबरें अक्सर सुनने को मिलती रहती है। लेकिन यूपी के आगरा से जो मामला सामने आया है उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। एक अच्छे-खासे परिवार में मोमोज ने कलेश करवा दिया। महिला को मोमोज इतने पसंद हैं कि उसने शादी के दौरान ही पति से रोजाना मोमोज खाने की बात बता दी। शादी के बाद पति अक्सर मोमोज लाना भूल जा रहा था, इस पर पत्नी ने घर में बखेड़ा खड़ा कर दिया। पत्नी का कहना था कि मुझे मोमोज बहुत पसंद है, वही पति मेरे लिए लेकर नहीं आता है। मोमोज न लाने को लेकर नाराज पत्नी थाने पहुंची और पुलिस से साथ में नहीं रहने की शिकायत की। मामला मलपुरा थाना क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली युवती की शादी आठ महीने पहले पिनाहट क्षेत्र के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। महिला का पति जूता कारीगर है। महिला का कहना है कि उसे मोमोज खाना बहुत पसंद हैं, उसे रोजाना मोमोज खाने होते हैं।

शादी से पहले ये बात उसने अपने पति को बता दी थी, इसके बाद भी पति उसके लिए मोमोज नहीं लाता है। इस वजह से दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता है। पति ने उसकी बात नहीं मानी तो वह अपने मायके आ गई। दो महीने से वह अपने मायके में रह रही है। वह अब अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती। परामकर्श केंद्र जब मामला पहुंची तो पुलिस ने पति से भी पूछताछ की। महिला के पति ने पुलिस को बताया, कभी काम से आते समय लेट हो जाता हूं तो मोमोज नहीं ला पाता हूं। आगे से वह रोजाना मोमोज लेकर आएगा।

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This