काम के बहाने ले जाकर युवक ने किया अपनी सहकर्मी के साथ दुष्कर्म, महिला ने शिकायत कराया दर्ज

Must Read

काम के बहाने ले जाकर युवक ने किया अपनी सहकर्मी के साथ दुष्कर्म, महिला ने शिकायत कराया दर्ज

राजनांदगांव- जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला से दुष्कर्म उसके साथ काम करने वाली सहकर्मी प्रद्युम्न नेताम नामक युवक ने किया है। बताया जा रहा है कि युवक उसे काम के बहाने से साथ में लेकर गया था जहां उसने दुष्कर्म को अंजाम दिया। उसके बाद आरोपी ने महिला को धमकी दी कि यदि यह बात उसने किसी को बताया तो वह महिला को बदनाम कर देगा। इसके एवज में वह बार-बार उससे शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा था। आरोपी की धमकी से प्रताड़ित होकर महिला ने मामला पुलिस में दर्ज कराया है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, 35 साल की शादीशुदा महिला बैंक में कार्यरत है वही उसके साथ सहायक के रूप में प्रयोग में नेताम भी पदस्थ था। प्रद्युम्न और महिला बैंक के काम से साथ में आना-जाना करते थे, नवंबर के महीने में भी दोनों साथ में कहीं बाहर गए थे। नवंबर महीने में प्रद्युमन महिला को अपने साथ लेकर गया जिसके बाद सुनसान इलाके में पहुंचकर बाइक रोक दी और महिला से जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर वह नहीं माना और महिला के साथ दुष्कर्म किया । साथ ही उसे धमकी भी दी यह घटना किसी से साझा करने पर वह महिला को बदनाम कर देगा।

महिला शिकायत में यह भी बताती है कि इस घटना के बाद बार-बार आरोपी उसे शारीरिक संबंध बनाने को कहता था। बदनाम होने के डर से महिला ने किसी को भी इस बारे में जानकारी नहीं दी। लेकिन बार-बार धमकी सुनकर प्रताड़ित होने के बाद महिला ने मामला पुलिस में दर्ज किया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Latest News

छत्तीसगढ़ में 13 डिप्टी कलेक्टरों को मिली नियुक्ति, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 डिप्टी कलेक्टरों की नियुक्ति का आदेश जारी किया...

More Articles Like This