Monday, October 20, 2025

रूस के कामचटका में 8.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 5 मीटर ऊंची सुनामी से तबाही

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

मॉस्को/नई दिल्ली। रूस के पूर्वी प्रायद्वीप कामचटका में बुधवार तड़के भारतीय समयानुसार सुबह 4:54 बजे भूकंप का भीषण झटका महसूस किया गया। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 8.8 दर्ज की गई, जो कि अब तक के दुनिया के छठे सबसे बड़े भूकंपों में से एक है।

ईडी-ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, मोक्षित कॉर्पोरेशन के ठिकानों पर छापेमारी, 650 करोड़ के सीजीएमएससी घोटाले से जुड़ाव की आशंका

भूकंप के बाद 5 मीटर तक ऊंची सुनामी लहरें उठीं, जिससे कामचटका के तटीय इलाकों में कई इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है। भूकंप का केंद्र जमीन से 19.3 किलोमीटर की गहराई में था।

कामचटका के गवर्नर व्लादिमीर सोलोदोव ने एक वीडियो संदेश में बताया कि, “यह भूकंप दशकों में सबसे शक्तिशाली रहा है।” उन्होंने जानकारी दी कि एक किंडरगार्टन स्कूल सहित कई सार्वजनिक भवन क्षतिग्रस्त हुए हैं।

इधर, जापान के NHK टेलीविजन के मुताबिक देश के पूर्वी तट पर एक फुट ऊंची पहली सुनामी लहरें देखी गई हैं। जापान सरकार ने राजधानी टोक्यो में करीब 20 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने के आदेश दिए हैं। साथ ही फुकुशिमा परमाणु संयंत्र को भी खाली करा लिया गया है।

Latest News

कोरबा को मिला लक्ज़री का नया पता — ‘Stay Orra’ का भव्य शुभारंभ आज, मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे उद्घाटन

कोरबा। शहर की पहचान में अब एक और सितारा जुड़ने जा रहा है — Stay Orra – A Boutique...

More Articles Like This