रातभर तड़पती रही महिला.. उपचार नहीं होने से मौत

Must Read

The woman kept writhing in pain the whole night…died due to lack of treatment

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) में एक गंभीर रूप से बीमार महिला रात भर वार्ड में पड़ी रही लेकिन उसे देखने के लिए कोई डॉक्टर नहीं आया। सुबह महिला की मौत हो गई। यह सुनते ही परिजनों ने सिम्स में जमकर हंगामा मचाया। डॉक्टर व कर्मचारियों से झड़प भी हुई।

परिजनों ने आरोप लगाया कि इलाज नहीं मिलने के कारण महिला की मौत हुई है। तारबाहर निवासी ऋषि कौशल (45 वर्ष) को दो दिनों से उल्टी दस्त हो रहा था। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर होती देख उसे सिम्स रेफर कर दिया गया। सिम्स में भर्ती करने के बाद डॉक्टर ने महिला का ईसीजी कराने के लिए कहा।

ईसीजी करने के लिए परिजनों ने दूसरे डॉक्टर से कहा। इस पर दूसरे डॉक्टर ने अन्य मरीजों को देखने के बाद ईसीजी करने की बात कही। रात भर महिला की जांच नहीं हुई। इधर डॉक्टर भी उसे देखने नहीं आए। सुबह महिला की मौत हो गई। बताया जाता है कि हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल ले जाना चाहा लेकिन नर्स ने महिला को डिस्चार्ज करने से साफ इनकार कर दिया।

Latest News

*कोरबा: रक्षित केंद्र पर बलवा ड्रिल का किया गया अभ्यास, पुलिस ने दिखाई तैयारियां*

कोरबा, 20 सितंबर 2024: शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आज रक्षित केंद्र, कोरबा के...

More Articles Like This